बागबाहरा नपा अध्यक्ष के लिए कोसरिया की दावेदारी

बागबाहरा। नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार भाजपा कर्मठ सक्रिय कार्यकर्ता पूर्व पार्षद गणेश कोसरिया ने टिकट कि दावेदारी कि है, श्री कोसरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में अपना परचम लहरा रहे हैं। इसमें आज पूरी दुनिया मोदी सरकार कि गुण गा रही है, वहीं हमारे छत्तीसगढ में भी डबल इंजन कि सरकार लगातार विकास करते हुए हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी कि जन हितैषी कार्य किसानों से लेकर गरीब परिवारों के लिए अनेक योजना लोकप्रिय है।गणेश कोसरिया ने कहा कि मैं पुरे कर्तव्य पुर्ण से जनता से जुड़े रहकर जनता कि हितैषी बनकर कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक सम्पत अग्रवाल पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू ,श्रीमती सरला कोसरिया श्रीमती अलका चंद्राकर,नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर को संयुक्त रूप से आवेदन प्रस्तुत कर नगर पालिका अध्यक्ष पद टिकट की मांग करते हुए ,अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
श्री कोसरिया ने कहा कि वे पार्षद एवं कार्यकर्ता के रूप में विगत 15 वर्षों से भाजपा का ध्वज वाहक बनकर पार्टी की सेवा में जुटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल तथा वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के 1 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के विकास कार्यों व जनहित के योजनाओं की प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी।
अपने सच्चे निष्ठा व पार्टी के प्रति ईमानदारी से किए गए सेवा कार्यों के बदौलत ही उन्होंने आज विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर , के समक्ष नगर पालिका बागबाहरा अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर दावेदारी प्रस्तुत करते हुए आवेदन पत्र सौंपा है।
इस अवसर पर भाजपा युवा नेता राजू मिर्धा ,भागीरथी मेहरा, मदन देवांगन, बलराम पटेल, गोविंद पटेल ,सुरेश तांडी , नेतु साहू, पुष्पेंद ताड़ी, बीरबल महानंद ,वेदनाथ मेहरा, नारायण कोसरिया जी ने साथ में समर्थक एवं शुभचिंतक मौजूद थे।