महासमुंद टाइम्ससामाजिक

वृद्धजनों के साथ परिवार समेत मनाया दीपावाली

कोरबा। कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह अपने काम के लिए तो जाने ही जाते हैं। लेकिन इसके साथ ही अपने दरियादिली के लिए भी जाने पहचाने जाते है। दीपावली के त्यौहार में जहां अपनो के बीच रहकर त्यौहार मनाते हैं। वहीं कोरबा पुलिस कप्तान ने अपने व्यस्तम समय के वृद्धाश्रम पहुंचे।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा सपरिवार बालिका गृह, कोरबा एवं वृद्ध आश्रम सर्वमंगला में जाकर बालिकाओं एवं वृद्धजनों के साथ दिवाली मनाया गया। बालिकाओं एवम वृद्धजनों को दियें, मिठाई,पटाखे, कंबल अन्य सहित उपहार सामग्री देकर उनके साथ खुशियां साझा किया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को पत्नी वंदना सिंह और बच्चों सहित अपने बीच पाकर बालिका गृह की बालिकाएं और वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्धजन काफी प्रसन्न हुए। संतोष सिंह द्वारा बालिका गृह और वृद्ध आश्रम के व्यवस्था का भी जायजा लिया और कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया है ।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!