क्राइममहासमुंद टाइम्स

नशे में धूत शराबी पति ने कुल्हाड़ी मार कर कि पत्नी की हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार पुलिस हिरासत में

 

महासमुंद_जिले के बागबाहरा थाने क्षेत्र के ग्राम खोपली का मामला सामने आया है। जहां शराबी पति ने मामूली विवाद के चलते पत्नी पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है। हत्यारे पति को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर 302 हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

घटना बीती रात्रि की है। हत्यारा पति खिलावन मेहर का अपनी पत्नी कौशल्या मेहर के साथ अपने बेटे राहुल मेहर 7 साल के हांथ में मोच होने के नाम से विवाद हो गया । मामूली से हांथ के मोच के नाम से दोनो पति पत्नि में लड़ाई शुरू हुई और विवाद इतना बड़ा की आरोपी खिलावन मेहर ने गुस्से में आकर घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नि कौशल्या मेहर पर ताबड़तोड़ हमला कर जान ले ली। हत्या के वक्त आरोपी खिलावन मेहर का छोटा भाई संतोष मेहर भी घर पर मौजूद था। पत्नी की हत्या कर आरोपी पति घटना स्थल से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को संतोष मेहर मृतिका के देवर ने दी। बागबाहरा पुलिस ने तत्काल सूचना मिलते ही आरोपी को घेरा बंदी कर दबोच लिया है। गिरफ़्तार हत्यारे खिलावान मेहर के खिलाफ बागबाहरा पुलिस 302, का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

 

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!