राजनीति

विपक्ष के आंदोलन के चलते निस्तारी के लिए पानी देने पर मजबूर हुआ पालिका प्रशासन…राशि

महासमुंद। नगर में विगत कई दिनों से बंधित जल आबंटन व्यवस्था पर नगर वासियो के तकलीफों और पालिका प्रशासन की लापरवाहियों के विरोध में पालिका का घेराव किया गया था जिसका सार्थक परिणाम पालिका प्रशासन द्वारा निस्तारी हेतु जल आबंटन व्यवस्था प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव नेता प्रतिपक्ष   राशि महिलांग ने कही l श्रीमती महिलांग ने कहा कि पालिका द्वारा लापरवाही बरतकर जल आबंटन व्यवस्था में खामियों को जन्म दिया गया। इस कांग्रेस द्वारा लगातर विरोध के स्वर बुलंद करने से पालिका अध्यक्ष व प्रशासन की कुंभकर्णी निद्रा समाप्त हुई, फिर भी जल वितरण व्यवस्था में कमियां बनी रही और विगत कई दिनों से जल वितरण व्यवस्था पालिका प्रशासन द्वारा नगर में अनिश्चित कालीन दिनों के लिए बंद कर दी गई।जनमानस की परेशानियों को संज्ञान में लेते हुए विधायक संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के मार्गदर्शन में विपक्ष कांग्रेस पार्षद दल व कार्यकर्ताओं ने पालिका का घेराव किया गया और इस सफल घेराव कार्यक्रम के चलते भाजपा शासित पालिका को निस्तारी हेतु जल वितरण नलों द्वारा प्रारंभ करने का निर्णय लेना पड़ा जो विपक्ष के मुद्दों पर जीत को दर्शाता है l

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!