शारीरिक और मानसिक शोषण कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी के खिलाफ दो माह बीत जाने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
तेंदुकोना पुलिस को फुर्सत नहीं मामले में बात तक करे

महासमुंद। घर में घुसकर शादी का झांसा देकर युवक कर रहा था लड़की से शारीरिक शोषण। परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा, युवक ने ग्रामीणों के समक्ष किया शादी का वादा और मौका देख गांव से युवक हो गया फरार। ग्रामीणों की बैठक में बेआबरू हुई युवती ने शर्मिंदगी के चलते फांसी लगा कर ली आत्महत्या।
ठगी के मामले में तुमगांव पुलिस की सुस्ती की क्या है वजह…एक माह में भी नहीं हुआ आरोपी गिरफ्तार
गौरतलब है कि मामला महासमुंद जिले के तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनतोरी का हैं। 26 अक्टूबर को गांव का युवक अर्जुन दीवान पिता स्वर्गीय ठाकुर राम गांव की एक युवती के घर घुस कर पूरी रात लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। दूसरे दिन सुबह 5 बजे अर्जुन दीवान युवती के घर से छुपते छुपाते निकल रहा था, इसी बीच परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। लड़के के पकड़े जाने की खबर गांव में आग की तरह फेल गई। अर्जुन दीवान के परिजनों ने अपने बेटे को बचाने के लिए गांव के कुछ लोगों को लेकर लड़की के घर पहुंच गया। लकड़ी के परिजनों ने मामले को पुलिस में देना चाह रहे थे। तभी गांव का एक शिक्षक जो अर्जुन दीवान के चाचा का दोस्त है ने चालाकी से लड़की के परिजनों को कहा कि मामला गांव का है इसे पुलिस तक ले जाने की आवश्यकता नहीं कहते हुए। लड़के लड़की की शादी करवा देते हैं कहा । लड़का अर्जुन दीवान उस वक्त राजी हो गया और ग्रामीणों के बैठक में कहा कि मैं शादी करने को तैयार हूं। दोनों पक्षों के बीच उपस्थित ग्रामीणों ने शादी के लिए लिखित में राजी नामा करवा दिया। 27 अक्टूबर को ही दोनों की शादी करने बैठक में तय कर दी गई। लड़की के परिजन लड़कों के साजिश से अनजान थे। ग्रामीणों ने बैठ समाप्त कर कहा कि शादी की तैयारी करो। लड़का अर्जुन दीवान और उसके दोस्त और उसका चाचा कुछ अलग ही प्लान बना रखे थे।
गांजा तस्करी में बरामद इनोवा कार का महासमुंद से कनेक्शन? पुलिस की जांच से होगा पर्दाफाश
27 अक्टूबर को लगभग सुबह 8.30 बजे लड़का मैं तालाब से नहा कर आता हूं बोलकर लड़की के घर से निकला, और अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव से फरार हो गया। लगभग 9 बजे मृतिका के फोन में लड़के अर्जुन दीवान का फोन आया और लड़की से कहा कि मैं शादी नहीं करूंगा। मृतिका लड़के की बात सुनकर हैरान हो गई और अपनी आबरू लूट जाने और ग्रामीणों के सामने अपनी लज्जा भंग होने की सार्वजिक रूप से अपमान सहन नहीं कर पाई और चुपचाप लड़की ने अपने घर के एक कमरे में जा कर फंसी पर झूल गई।
मामला तेंदुकोना थाने तक पहुंचा, पुलिस ने मामले में पांचनामा करवा कर लाश को पोस्ट मॉर्डम के लिए भेज दिया। लड़की पक्ष ने पुलिस को ग्रामीणों की बैठक में लिखित में हुए राजी नामा की कॉपी भी पुलिस को सौंप दी और पूरी कहानी भी बता दी। बावजूद इसके तेंदुकोना पुलिस ने मामले में अब तक लड़की को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने और लड़की का शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कर मामले को रफा दफा कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि लड़की घटना दिनांक को पुलिस थाने आधीरात को पहुंचा था। पुलिस ने जिसे रात में ही वापस भेज दिया। घटना के बाद से लड़का कुछ दिन गांव से नदारत रहा। जिसे आज कल गांव में देखा जा रहा है।