महासमुंद टाइम्स

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन होंगे राज्यपाल के हाथों सम्मानित

महासमुन्द।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुइया उइके कल दोपहर एक बजे पिथौरा ब्लॉक के ग्राम अरण्ड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बुढ़ानशाह ठाकुर के 2 दिवसीय पुण्यतिथि कार्यक्रम के समापन समारोह में पहुंच रही हैं। महामहिम राज्यपाल के हांथों क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने राज्यपाल के आने से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली है। महासमुन्द जिला पुलिस ने सभी तरह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए है। आज राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल का मुआयना करने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे थे। कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविन्द नेताम, पूर्व सांसद सोहन पोटाई, महासमुन्द लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू, स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!