महासमुंद टाइम्स

ब्रोकिंग न्यूज, सूदखोर महिला के दहशत में युवक ने की आत्महत्या?

कल शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक मृतक के घर में सूदखोरों ने मचाया उत्पात

महासमुंद। आज सुबह शहर के वार्ड नंबर 6 के नर्सरी में एक युवक की फांसी पर लटकी हुई लाश सिटी कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है। युवक की पहचान हेमंत साहू पिता शंकर साहू 32 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के जेब में सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक हेमंत साहू सूदखोरों से बहुत परेशान था, उसे डराया धमकाया जा रहा था। बीती रात्रि कुछ सूदखोरों के गुर्गे हेमंत साहू के घर पहुंचे थे, और घंटों तक उसे फोन में डराया धाम गया था। इसके बाद से युवा के घर से लापता बताए जा रहा है, जिसकी आज सुबह वार्ड नंबर 6 के नीलगिरी पेड़ में फांसी पर लटकी हुई लाश पाई गई है। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि फांसी पर लटके युवक की आंखें बंद है और जुबान भी बाहर नहीं निकली है।

सूत्रों का कहना है कि शहर के एक महिला सूदखोर द्वारा युवक के घर गुंडे भेज कर रात को डराया धमकाया गया था। शहर में इस बात की भी चर्चा जोरों से है कि सूदखोर महिला द्वारा शहर में सट्टे का भी कारोबार किया जा रहा है। 

गौरतलब है कि महासमुंद शहर में सुखखोरी का कारोबार धड़ल्ले से जारी है, जिसके चलते पिछले दिनों कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली थी।

प्राप्त जानकारी अनुसार हेमंत कुमार साहू 32 वर्ष शिवालिक प्लांट में मजदूरी का काम करता था।मृतक शादीशुदा बताया जा रहा है और मृतक का एक 5 साल का पुत्र दिव्यांश साहू और एक पुत्री 3 साल उम्र बताई जा रही है। वार्ड के निवासियों ने यह जानकारी दी है कि हेमंत साहू के घर में कल शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक महिला सूदखोर के गुर्गे द्वारा उत्पाद किया गया था। इस बीच हेमंत साहू घर नहीं पहुंचा था, जिसे फोन लगाकर सूदखोर महिला द्वारा लगातार फोन से डराया धमकाया जा रहा था। हेमंत साहू की संदेहास्पद अवस्था में फांसी पर लटकी लाश की जांच सिटी कोतवाली पुलिस कर रही है।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!