क्राइममहासमुंद टाइम्स

हांथी का शिकार करने वाले के करीब पहुंचा, वन विभाग

11 केवी के करंट से 20 वर्षीय दंतेल हांथी की मौत

महासमुंद।बीती रात्रि कोडार महासमुंद के जंगल में विचरण कर रहे एक नर हांथी की करंट से मौत हो गई है। महासमुंद जिला मुख्यालय से 20_22 किमी दूर कोडार के एल बी सी नहर में शिकारियों ने वन्य प्राणियों का शिकार करने के लिए 11केबी का करंट लगा रखा था। घटना बीती रात्रि में लगभग 9-10 बजे की बताई जा रही है। रात्रि में ही हाथी गस्त दल को इसकी जानकारी मिली और वन विभाग का अमला घटना स्थल पहुंच गया था।

जानकारी अनुसार कोई पुस्सु नामक किसान के खेत के पास यह करंट शिकार करने लगाया गया था। वन विभाग ने आरोपियों को गिरफ्तार करने, डॉग स्क्वायड का सहारा लिया है। जिस स्थान पर करंट लगा हुआ था। उसे स्थान से थोड़ी दूर पर एक घर में डॉग बार बार पहुंचा है। बहरहाल वन विभाग मामले की पड़ताल में लगी है। घटना की सूचना मिलने पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकार सही महासमंद जिले के डी एफ ओ पंकज राजपूत, रायपुर रेंज के अन्य अधिकारी पहुंचे थे।वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार वन विभाग हांथी का पंचनामा करा कर पोस्ट मॉर्डन करा कर नर 20 वर्षीय हांथी का घटना स्थल पर ही दफनाया गया है।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले सहित बलौदा बाजार सीमावर्ती क्षेत्र में वन्य प्राणियों की लगातार शिकार होने की जानकारी मिलती रहती है। वन विभाग की उदासीनता के चलते वन्य जीवों के शिकार हो रहे हैं। बीती रात्रि कोडार जलाशय के पास 11 केवी विद्युत लाइन में हुकिंग कर तार बिछाया गया था। दो हाथी गरियाबंद जिले से विचरण करते हुए महासमुंद के रास्ते सिरपुर क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे। इनमें से एक दंतैल हाथी शिकारियों के द्वारा बिछाए गए 11 केबी करंट वाली तार के संपर्क में आ गया। इससे नर हाथी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार वन विभाग के डॉग स्क्वायड जिस घर के आसपास पहुंचा था। उसे वन विभाग द्वारा पुछताछ की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि हांथी के मौत के जिम्मेदार आरोपीयों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!