महासमुंद टाइम्सराजनीति

सिर मुड़ाते ओले पड़े, ऐसी स्थिति से गुजर रहा है कांग्रेस

महासमुंद। महासमुंद जिला कांग्रेस में एक के बाद एक विकेट का पतन होते जा रहा है। ऐन लोकसभा चुनाव के पूर्व जिला कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता या तो पद छोड़ रहे हैं या फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। क्या वजह है के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहें हैं।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले के युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जसमीत सिंग मक्कड़ उर्फ बदल ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं उनके साथ महासमुंद शहर की पार्षद प्रीति मक्कड़ और रवि सिंह ठाकुर युवक कांग्रेस जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी ने भी व्यक्तिगत कारणों से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। तीनों महासमुंद कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। क्या आखिर ऐसी वजह होगी। इस बात की चर्चा शहर के चौंक चौराहों में हो रही है। शहर के भीतर जीतने लोग उतनी बातें हो रही है।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ विधानसभा के दौरान गुटबाजी और व्यक्तिगत हित को देखते हुए कुछ कार्यकर्ता और महासमुंद विधानसभा के कद्दावर नेताओं ने काम नहीं किया। जिसकी शिकायत महासमुंद जिले की जिला अध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर रश्मि चंद्राकार ने हार के बाद स्थानीय कांग्रेस भवन में खुल कर अपनी बात कहते हुए पार्टी के अलका कमान को इसकी शिकायत भी की थी। विधानसभा में मिले शिकस्त के बाद भी कांग्रेस के कारकर्ताओं ने शबक नहीं ली। जिसका नतीजा कहा जा सकता है कि लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। बहरहार अब यह देखना है के लोकसभा चुनाव के पूर्व इस तरह की स्थिति को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के लिया ना तो अच्छा कहा जा सकता है ना ही यह चुनाव के लिए शुभ संकेत हैं।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!