महासमुंद टाइम्स

मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा अनिश्चित कालीन हड़ताल_सुधा

महासमुंद। आज स्थानीय पटवारी कार्यालय के सामने संयुक्त मंच के बैनर तले छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ और छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने आज अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ काम बंद कर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर हड़ताल पर रहे। पटवारी कार्यालय महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक, बसना, पिथौरा, सरायपाली और महासमुंद की सैकड़ों कार्यकर्ता सहायिका पटवारी कार्यालय पहुंच कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हल्ला बोला है।

गौरतलब है कि आज संयुक्त मंच के बैनर तलें सुबह 10 बजे से पटवारी कार्यालय के सामने हड़ताल कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के पास कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसील धरना स्थल पहुंच कर केन्द्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महिला बाल विभाग मंत्री श्रीमती राजवाड़े के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के सुधा रात्रे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम छत्तीसगढ़ और पूरे भारतवर्ष भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। बावजूद इसके सरकार को हमारी परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। रोज नए नए काम रोज नए नए नियम कायदे कानून आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए लागू किया जा रहा है। 10 हजार और 7 हजार रुपए मानदेय पाने वाली महिलाएं अपने परिवार का लालन पालन कैसे करती होने इस बात से सरकार को कोई लेने देना नहीं है। राज्य और केंद्र सरकार के और भी सरकारी कर्मचारी हैं जो हमसे कम काम करते हैं लेकिन उनका वेतन हमसे सौ गुना ज्यादा है। महिलाओं के साथ ये विसंगति दुर्भाग्य पूर्ण है।

श्रीमती रात्रे आगे कहा कि इतनी धूप में पूरे जिले भर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पहुंचे हैं। साल के बरोह महीने हम धूप में बरसात में काम करते हैं। अभी फोटो स्कैनिंग करने कहा जा रहा है। समय पर स्कैन नहीं हुआ तो मानदेय काटने की बात कही जा रही है। हम यह काम भी अन्य काम की तरह समय पर पूरा कर देंगे लेकिन सरकार हमें मोबाइल उपलब्ध करा दें। जिस गांव में नेट की समस्या है उस गांव ने नेट सरकार उपलब्ध करा दें। लगातार पिछले 16 साल से सरकार के समक्ष हम अपनी मांगे रख रहे हैं लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। आज के इस हड़ताल के बाद सरकार ने मांगे नहीं पूरी की तो आगामी दिनों में संयुक्त मंच के बैनर तले पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कम बंद करके सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर होंगी और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

सभाको द्रोपदी साहू रामेश्वरी द्वितलहरे रेणु निराला दमयंती शर्मा लता भारद्वाज सुलेखा शर्मा हाजरा खान छाया हिरवानी भारती ठाकुर विभा साव अन्नपूर्णा वैष्णव तुषी गोस्वामी सुशीला ठाकुर अंजू चंद्राकर हेमलता निषाद लल्ली आर्य विमला सोनी अंजू चंद्राकर रूपा भारती पूर्णिमा ठाकुर अहिल्या मरकाम रागिनी धन्मति अंजुला चौरसिया हेमलता मधुकर सुनीता चौधरी सायरा खान नंदिता बारीक जुगेंद्री महापात्र कृष्णा पटेल बेना ममता सोनवानी अंजलि तिवारी चित्रलेखा पटेल नूरी खान उषा बघेल कल सिंह राधा विश्वकर्मा अंजू प्रजापति पुष्पा प्रधान राहिन जानकी आर्य नारंगअन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!