मोदी सरकार के 7 साल में जनता का हुआ बुराहाल-विनोद चन्द्राकर

महासमुंद। महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसजनों ने आज प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एंव जिला प्रभारी कन्हैया अग्रवाल के निर्देशानुसार, संसदीय सचिव व प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रवक्ता विनोद सेवनलाल चंद्राकर के विशेष उपस्थित में एवं डॉ. रश्मि चन्द्राकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के नेर्तत्व में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग में कुहरी पड़ाव के पास सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महंगाई के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ रश्मि चंद्राकर की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग में कुहरी पड़ाव के पास सांकेतिक चक्काजाम किया।
इस दौरान संसदीय सचिव व प्रवक्ता श्री चंद्राकर ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 7 साल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई। गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के दाम, दवाइयों के दाम बढ़े हैं। गरीब और निम्न वर्ग के लोग परेशान हैं। केंद्र सरकार हर चीज के दाम बढ़ा रही है। कांग्रेस सरकार में जहां पेट्रोल 60-70 प्रति लीटर था वहीं आज बीजेपी सरकार में 100 से ऊपर पेट्रोल-डीजल पहुंच चुका है। महंगाई भी चरम पर है। इसके अलावा गैस के दाम भी दोगुने से अधिक पहुंच चुके हैं। केंद्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने के लिए बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन आज आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद महंगाई भी राष्ट्रीय आपदा साबित हो रही है। पिछले डेढ़ साल से भारत की जनता कोरोना महामारी की मार झेल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अदूरदर्शी और जनविरोधी नीतियों ने कोरोना की बीमारी के समय में जीवन को और कठिन बनाया है। चाहे वह अचानक किया हुआ लाॅकडाउन हो, अस्पतालों से लेकर आक्सीजन तक का इंतजाम हो या फिर वैक्सीन की नीति, हर जगह नरेंद्र मोदी सरकार विफल रही है। डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने कहा कि मोदी सरकार को समझ आ गया हैं कि अगली बार सरकार नही बननी हैं इस कारण मोदी जी के उद्योगपतियों मित्रो के साथ हर वस्तु का मूल्य बढ़ाकर पूरा भारत देश को लूटने में लगे हुवे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर, लक्ष्मण पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष, यतेंद साहू जनपद अध्यक्ष, कृष्णा चंद्राकर उपाध्यक्ष नपा महासमुंद, त्रिलोकी राधेश्याम उपाध्यक्ष जनपद, सेवनलाल चंद्राकर, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू राम निषाद अध्यक्ष महासमुंद, खिलावन साहू ब्लाक अध्यक्ष, थनवार यादव जोन प्रभारी, अमर चंद्राकर जिलासभापति, सीटू सलूजा प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, राजू दीवान अध्यक्ष जिला आदिवासी कांग्रेस, राधेलाल सिन्हा अध्यक्ष मजदूर इंटक, अमन चंद्राकर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, बृजेन हीरा बंजारे जिलाध्यक्ष महिला, रोशन पटेल प्रभारी महामंत्री, हेमंत डडसेना महामंत्री, वीरेंद्र चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, संजय शर्मा आदि शामिल थे।