महासमुंद टाइम्स

आंगनबाड़ी में एक पेड़ मां के नाम में पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधि

महासमुंद। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन जिले के विभिन्न स्थानों पर किया गया। जिसके तहत आज स्थानीय पंचशील वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में एक पेड़ मां के नाम लगाया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे ने कहा कि हर साल 5 जून के दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कराना है. इसके लिए हर साल एक थीम तय की जाती है।

प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम होती है। इस वर्ष की थीम है -‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना, इस थीम के मद्देनजर देश में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के पर्यावरणीय विकल्प और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं

इस अवसर पर आंगनबाड़ी में स्थानीय पार्षद पीयूष साहू रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक गिरी गोस्वामी, सुधा रात्रे, उषा बघेल, पंकज साहू, दुलारी सिन्हा, मुस्कान साहू, देविका सूर्यवंशी, सुहागा सिन्हा, स्वाती विश्वकर्मा, तनु विश्वकर्मा चंद्र कुमार दुलारी कन्नौजे साहू साइरुज निशा खान ज्योति राजपूत पूजा साहू जीशा चंद्राकर खुशिका चौहान कमल विश्वकर्मा नित्या प्रजापति रानू जलछत्री भव्या मानिकपुरी उपस्थित रहे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!