सामाजिक

संजय कानन में 14 लाख की लागत से बनेगा खनिज पाठशाला, संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

महासमुंद। शहर से लगे संजय कानन में 14 लाख की लागत से खनिज पाठशाला का निर्माण कराया जाएगा। आज मंगलवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। संजय कानन में खनिज पाठशाला निर्माण के लिए आज मंगलवार को भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। विशेष अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, नगरपालिका की नेताप्रतिपक्ष   राशि महिलांग, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, निखिल चंद्राकर, पूर्व पार्षद संजय शर्मा, सोमेश दवे, ऐश्वर्या तिवारी, राकेश चंद्राकर, नीलम कोसरे, अन्नू चंद्राकर, दशोदा ध्रुव, लता कैलाश चंद्राकर, ममता चंद्राकर, शकुन चंद्राकर, दीपक चंद्राकर मौजूद थे।
सर्वप्रथम पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने खनिज पाठशाला निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि यहां खनिज पाठशाला निर्माण होने से खनिज संसाधनों की प्रदर्शनी से आमजन रूबरू हो सकेंगे। संजय कानन उद्यान राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण शहर और ग्रामीण अंचलों के नागरिक इस उद्यान में बड़ी संख्या में आते हैं। जिन्हें यहां खनिज संसाधनों के बारे में जानकारी सुलभ हो सकेगी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान डीएमएफ फंड का किस तरह से उपयोग होता रहा है यह बात किसी से छिपी नहीं है। अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से डीएमएफ फंड का सदुपयोग हो रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप नीलम लिलाधार, पप्पू साहू, भुनेशवर साहू, कन्हैया चंद्राकर, सोनिया निहाल, उमा धिवर, चंपा चंद्राकर, ममता चंद्राकर, रेखराम आडील, मनोज चंद्राकर, ललिता कुरे आदि मौजूद थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!