महासमुंद टाइम्स

नपा उपाध्यक्ष ने किया ओवरब्रीज का निरीक्षण

 

महासमुंद। पटरी पार के आधी आबादी को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने औचक निरीक्षण किया। और सेतु निगम के अधिकारी से निर्माण कार्य की गति को लेकर चर्चा की।

तुमगांव रोड स्थित रेल्वे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने वाले और कछुआ गति से हो रहे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का रविवार को नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर निरीक्षण किया। इस दौरान सेतु निगम के अधिकारी से निर्माण कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि, डामरीकरण और विद्युत कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही उसे पुरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि, इसके बाद ब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड का शुरू किया जाएगा। जिस पर उपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि, ओवर ब्रिज का जल्द शुरू करना जरूरी है। उन्होंने कहा पटरी पार शहर की आधी आबादी बस्ते हैं और उन्हें रेल्वे क्रासिंग के कारण आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। श्री चंद्राकर ने कहा कि, सब से बड़ी समस्या तब होती है जब कोई गंभीर बीमार हो। जिन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने में जाम में फसने के कारण हालात और बिगड़ जाता है। यही नहीं स्कूल आने जाने वाले छात्र छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि, ओवर ब्रिज के शुरू होने से लोगों को जाम से होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!