महासमुंद टाइम्स

नेशनल हाइवे 353 और गांधी चौक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने किया चक्काजाम

महासमुंद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के संयुक्त बैनर के चले चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज 34 दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने महासमुंद शहर में एक विशाल रैली निकालकर स्थानीय गांधी चौक और शहर के मुख्य चौराहे नेशनल हाईवे 353 में अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया।

मालूम हो कि 23 जनवरी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने पूरे प्रदेश भर में आंगनबाड़ी बंद कर,अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है, 33 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साहिकाओंं के मांगों पर कोई फैसला नहीं लिया है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 5 फरवरी को आदेश जारी किया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं काम पर नहीं लौटती है तो राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के खिलाफ़ कार्रवाई करेगी। सरकार के फरमान के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका में भारी आक्रोश देखा गया और राज्य सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने अपना आंदोलन और उग्र कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का कहना है कि सरकार ने जल्द से जल्द हमारे हक में फैसला नहीं लेती है तो हमारा या हल्ला बोल कार्यक्रम दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जाएगा। अभी हमने शहर के मुख्य चौराहे पर चक्का जाम किया है। आगामी दिनों में पूरे प्रदेश भर के नेशनल हाईवे पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ चक्का जाम करने पर मजबूर हो जाएगी।

गौरतलब है कि 23 जनवरी से अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की मुख्य मांग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में कलेक्ट्रेट दर देने की मांग है।

 

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!