महासमुंद टाइम्सराजनीति

…अब सरायपाली की आई बारी, क्या बनेगी भाजपा की सरकार

महासमुंद। महासमुंद जिले की नगर पालिका की राजनीति में उठापटक का दौर शुरू हो चुका है। नगर पालिका परिषद महासमुंद के अब सरायपाली के 10 पार्षदों ने कांग्रेस के अध्यक्ष अमृत पटेल के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। पूर्ण संख्या को देखते हुए कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन स्वीकार कर 10 दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

गोरतलब है कि सरायपाली नगर पालिका परिषद में 15 पार्षद है जिसमें से भाजपा के पूरे 9 पार्षद, कांग्रेस के 3 और 3 निर्दलीय है। बावजूद इसके ढाई साल पहले कांग्रेस के पार्षद अमृत पटेल ने 3 पार्षद होने के बाद भी कुर्सी कांग्रेस की झोली में डाल दी थी। बहरहाल अब देखना है की जिन पार्षदों कांग्रेस पर भरोसा कर अल्पमत की कांग्रेस की सरकार बना दी थी। अब क्या भाजपा की सरकार बनने में कामयाबी मिलेगी।

अविश्वास प्रस्ताव लेकर पहुंचे भाजपा के पार्षदों का आरोप है की सत्ता पक्ष के अध्यक्ष होने के बाद भी अमृत पटेल पालिका क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा है। पालिका में भ्रष्टाचार में व्याप्त है। नगर पालिका क्षेत्र में कोई विकास कार्य पिछले ढाई साल में नहीं हुए। मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर की जनता को पालिका के सैकड़ों चक्कर लगाने पड़ रहे है। जिसको देखते हुए पालिका के पार्षदों को नगर विकास के लिए यह कदम उठाना पड़ रहा है।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!