महासमुंद टाइम्स

शरद पूर्णिमा पर महिलाओं ने दी कृष्ण लीला पर मनमोहक प्रस्तुति

महासमुंद। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सड्डू के मेट्रो ग्रीन सोसायटी की महिलाओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोसायटी की महिला समूह के द्वारा कृष्ण लीला का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। कृष्ण लीला पर महिलाओं द्वारा दी गई प्रस्तुति पर कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। आद्या ऊर्जा द्वारा दी गई कृष्ण लीला का मंचन निर्देशक सावी दीवान ने किया। जिसका मंचन समूह की कीर्ति, रुचि, प्रिया, कौशल्या, मंजूषा, संगीता, सविता, रीना, माधुरी, उमा, निधि, प्रियंका, ज्योति, सुमति सहित अन्य महिला कलाकारों ने किया।

गौरतलब है कि अश्विन माह में आने वाली पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस पूर्णिमा को कौमुदी, कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा धरती के सबसे निकट होता है। ये पर्व रात में चंद्रमा की दूधिया रोशनी के बीच मनाया जाता है।

हिंदू धर्म में हर माह आने वाली पूर्णिमा का खास महत्व होता है। इन सभी पूर्णिमाओं से शरद पूर्णिमा को विशेष कल्याणकारी माना गया है। अश्विन माह में आने वाली पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस पूर्णिमा को कौमुदी, कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा धरती के सबसे निकट होता है। ये पर्व रात में चंद्रमा की दूधिया रोशनी के बीच मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूरे साल में केवल शरद पूर्णिमा के दिन ही चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन चंद्र देव की पूजा करना शुभ होता हैं। शरद पूर्णिमा के दिन व्रत करना विशेष फलदायी होता है।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!