सामाजिक

रविदासिया समाज की एक दिवसीय बैठक

महासमुंद। जिले के सरायपाली क्षेत्र में रविदास समाज के लोगों ने सामाजिक क्षेत्र में काम करने जिला कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक कर निर्णय लिया गया कि रविदास समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़े। सर्व रविदास समाज प्रदेश स्तरीय बैठक के संबंध विस्तार से चर्चा किया गया। संत रविदास जयंती मानने हेतु कार्य योजना बनाया गया। सामजिक एकता पर विस्तार से चर्चा। सामाजिक नियमो का पालन करना।धर्मांतरण रोक हेतु कड़ाई से नियम लागू करना। सामाजिक गतिविधियों एवम् सामाजिक निर्णय को समाज तक पहुंचाने हेतु प्रचार प्रसार।

समाज को शिक्षा आर्थिक राजनैतिक रूप से सशक्त बनना, सामाजिक कार्यकर्ता को सदैव सक्रिय हो कर ज़िम्मेदारी पूर्वक कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रविदास समाज के समस्त पदाधिकारी, सर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजल मिर्धा संकरा बसना, भीम रात्रे खल्लारी, खिरचंद बारी सरायपाली, अशोक मीरी सिंघोड़ा जिला कार्यकारिणी से सचिव धनलाल मिर्धा संचालक बुद्धेश्वर सोनवानी, खिलावन मेहरा, रविशंकर मिर्धा सफेद मिर्धा, मोहन लाल मिर्धा, हेम लाल बारी, इश्वर, रवि अजगर सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!