महासमुंद टाइम्सराजनीति

भाजपाइयों पर पुलिसिया कार्रवाई, सरकार की बौखलाहट

 

महासमुन्द | बस्तर क्षेत्र में लगातार हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में 17 फरवरी पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुन्द जिले के सभी 18 मंडलों में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में दोपहर 2 से 4 बजे तक चक्काजाम कर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भूपेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था | जिसमे कई जगह सत्तापक्ष के दबाव में प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है | भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन के द्वारा,जबरिया दर्ज किए गए केस पर तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि महासमुन्द जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में सभी मंडलों में बस्तर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों के विरोध के शांतिप्रिय तरीके से भूपेश सरकार के खिलाफ चक्काजाम किया गया था| जिसमे अतिआवश्यक कार्य एम्बुलेंस सेवा, स्कूली छात्र ,और उपचार के लिए आवागमन कर रहे किसी को भी बाधित नही किया गया था| प्रदीप चंद्राकर ने कार्यकर्ताओ पर दर्ज किए केस को कांग्रेस सरकार की बौखलाहट और उनके खिलाफ पूरे प्रदेश में बन रहे चुनावी हार का भय बताया है | भाजपा सहित पूरे प्रदेश की जनता ये बात समझ चुकी है की विगत 4 साल से भी ज्यादा समय मे पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है | अनेकों जगहों पर लगातार लूट ,हत्या, बलात्कार और चोरी डकैती सहित अनेकों आपराधिक प्रकरणों के सर्वाधिक मामले छत्तीसगढ़ में हुए है | जिला महामंत्री प्रदीप ने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि भुपेश सरकार को जनता से किये वायदों और विकास कार्यो को पूरा करने का इरादों से कोई सरोकार नही है और सत्ता का मोह इतना है कि सरकार के नेता मंत्री बाहरी माफियाओं की शरण मे जाकर अपनी कमाई करने में लगे है | सरकार की गलत नीतियों से जनहित की अनदेखी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर बदले की भावना किए गए कार्यवाही की घटनाएं छुपी हुई नही है | बस्तर के कार्यकर्ताओं की शहादत हम व्यर्थ नही जाने देंगे और भुपेश सरकार की दमनात्मक कार्यवाही से हमारा कोई भी कार्यकर्ता हतोत्साहित नही है | प्रदीप चंद्राकर ने प्रदेश सरकार के दबाव में किये गये पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी कार्यवाही से भाजपा कार्यकर्ता निरुत्साहित नही होंगे | जनहित के मामलों के लिए हम जनता के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने के लिए तैयार है | किसी भी प्रकार की शासन प्रशासन की कार्यवाही भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल नही तोड़ सकती |

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!