क्राइममहासमुंद टाइम्स

बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने जांच में जुटी पुलिस

 

महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जीवतरा में आज सुबह एक 60 वर्ष बुर्जुग की हत्या कर लाश सड़क में पड़ी मिली। सड़क में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रिखीराम साहू के रूप में की गई है। मृतक के शरीर और सर में गंभीर चोट के निशान पाए गए है। मृतक को देख कर ही प्रतित हो रहा है कि उसकी हत्या कर लाश सड़क में फैंक दी गई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्ट मॉडम के लिए चिरघर भेज दिए है। सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि मृतक रिखिराम साहू के गांव वालों का कहना है कि उसका अपने परिवार के अलावा कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है। स्वभाव से वह सज्जन व्यक्ति था। मृतक रिखिराम सही की 2 पत्नियां थी और दोनों पत्नियों से 6 बच्चे थे, जिसमे 4 लड़का और 2 लड़की थी। पहली पत्नी का देहांत हो चुका है। पिछले 15_16 से वह अपनी दूसरी पत्नी से भी अलग रहता है। मृतक रिखिराम के 4 बेटों में से 3 बेटे गांव में ही रहते है और उसका एक बेटा दूसरे गांव में रहता है। मृतक की दूसरी पत्नी सावित्री साहू पिछले 12_15 साल से अपने पति रिखी राम साहू को छोड़कर अपने बड़े बेटे डागेश्वर साहू के साथ रहती थी। मृतक गांव के ही मकान में अकेला रहता था। अपनी पत्नी सावित्री साहू को अपने साथ रहने के लिए मृतक ने सामाजिक बैठ भी कराई थी। लेकिन मृतक की पत्नी उसके साथ रहने से मना कर दी थी। इसी बात की वजह से मृतक आए दिन शराब और गांजे का नशा करता था और गुस्से में आकर पत्नी और बड़े बेटे को गाली गलौज करता था। मृतक के पास खेती बाड़ी भी थी जिसे उसने सभी बेटे और अपनी पत्नी सावित्री को बटवारे में खेत जमीन भी दे रखा था। बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 302 हत्या का मामला दर्ज कर। कुछ गांव के संदेहियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

 

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!