महासमुंद टाइम्स

डबल इंजन की सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी_हेमलता

महासमुंद। महिला कांग्रेस कि जिला उपाध्यक्ष हेमलता निषाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। चुनाव के वक्त कहा गया था कि 3100 में एक मुश्त धान खरीदेंगे, लेकिन भाजपा सरकार अपने कहे हुए बातों से मुकर रही है। अपने किए गए वादों से पीछे हट रही है। किसान अपना धान सरकार को बेचते है। भाजपा या कांग्रेस पार्टी को नहीं और सरकार द्वारा खरीदे गए धान की किसान न्याय योजना की राशि तथा बढ़ी हुई समर्थन मूल्य की राशि को सरकार समर्थन मूल्य के दौरान ही भुगतान करें भाजपा सरकार की नीति और नियत किसान हितैषी तो नहीं लग रही है। जनता इधर महंगाई से परेशान है और इधर भाजपा सरकार किसानों को रबी फसल की खेती करने से प्रतिबंध लगा रही है।  हमारे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मात्रा में दोनों फसलों में धान की ही खेती की जाती है क्योंकि धान की फसल का विक्रय और नगदी करण आसानी से हो जाता है जिसमें स्थानीय व्यापारी भी किसानों का साथ देते हैं इन्हीं दोनों फसलों के कार्यों के आधार पर ही किसान कर्ज लेते हैं अपने बच्चों की शादी के लिए घर की जरूरत के लिए, किसानो को खेत और मौसम के अनुसार फसल चुनने का अधिकार है रबी फसल की खेती करने पर धमकी देना ना केवल अन्याय है बल्कि किसानों के अधिकारों का हनन भी है इस डबल इंजन की सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!