महासमुंद टाइम्स

प्रेस क्लब के रत्नेश अध्यक्ष, रवि विदानी बने महामंत्री 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ* 

महासमुंद । प्रेस क्लब महासमुंद का वर्ष 2024-26 के लिए निर्वाचन मिनी स्टेडियम रोड स्थित प्रेस क्लब परिसर में रविवार को संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया से निर्वाचन में रत्नेश सोनी अध्यक्ष, रविंद्र रवि विदानी महामंत्री, आशुतोष शर्मा उपाध्यक्ष एवं संजय महंती कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं संगठन एवं प्रचार मंत्री व सहमंत्री क्रमशः महेंद्र यादव व अमित हिशीकर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी शकील लोहानी एवं सहायक विपिन दुबे के मार्गदर्शन में निर्धारित समयानुसार मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें नामांकन दाखिला एवं वापसी के पश्चात मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई।

अध्यक्ष पद के लिए रत्नेश सोनी एवं आनंदराम पत्रकारश्री का नामांकन वैध पाया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष शर्मा व प्रभात महंती, महामंत्री पद के लिए रविंद्र विदानी व संजय यादव व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय महंती एवं सोहेल अकरम आमने-सामने रहे।

सीधे मुकाबले में अध्यक्ष पद के लिए रत्नेश सोनी को 21 मत व आनंद राम को 14 मत मिले व 2 मत अमान्य हुए। रत्नेश सोनी 7 मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष शर्मा को 28 मत व प्रभात महंती को नौ मत मिले। आशुतोष उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए कड़े मुकाबले में रविंद्र रवि विदानी को 19 व संजय यादव को 18 मत व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय महंती को 29 व सोहेल अकरम को 6 वोट मिले। एकल नामांकन से सहमंत्री अमित हिषीकर व संगठन एवं प्रचार मंत्री महेंद्र यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रत्नेश सोनी ने प्रबंधकारिणी सदस्यों की घोषणा करते हुए जसवंत पवार, देवीचंद राठी, प्रज्ञा चौहान, जितेंद्र सतपथी व आशीष साहू को सदस्य मनोनीत किया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव के बाद पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!