महासमुंद टाइम्स

सक्षम ने नपा अध्यक्ष को कराया समस्याओं से अवगत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधा रात्रे के नेतृत्व आज शहरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।

गौरतलब हैं कि महासमुंद शहरी परियोजना में शहर के 30 वार्डों में लगभग 60 आंगनबाड़ी संचालित हो रही है। शहर में होने वालों आंगनबाड़ी में जल सफाई और भवन की समस्या व्यापक पैमाने पर देखी जा रही है। जिसे लेकर आज छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराया हैं साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में पालिका अध्यक्ष का ध्यानाकर्षित करते हुए लिखा है कि शहर के वार्डों में संचालित होने वाले बहुत सारे आंगनवाड़ी आज भी किराए के भवन पर संचालित हो रहे हैं। जिस वजह से आंगनबाड़ी पहुंचने वाले नव निहालों का सर्वांगीण विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा पानी, शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बातों पर उन्होंने आश्वासन। दिया है कि पालिका क्षेत्र के वार्डों ने जल्द से जल्द सरकारी आंगनबाड़ी बनवाने के लिए जगह चिन्हांकित कर बहुत जल्द समस्याओं को निराकरण किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों ने मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की जिला अध्यक्ष सुलेखा शर्मा, हाजरा खान, विमला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!