महासमुंद टाइम्स

सक्षम के पदाधिकारी लेंगे शपथ..प्रदेशभर से पहुंचेंगे सदस्य

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा कल 22 दिसंबर को स्थानीय टाउन हॉल में शपथ ग्रहण व समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्यातिथि के रूप में महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पूरे प्रदेश भर से पहुंच रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तृतीय वर्ग सरकारी कर्मचारी संगठन के प्रान्त अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग उपस्थित रहेंगी। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेता संदीप दिवान, डॉक्टर अशोक गिरी गोस्वामी, दिलीप तिवारी और रुक्मिणी सज्जन शामिल रहेंगी।

गौरतलब है कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं द्वारा लगातार पूरी ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। समय समय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार से अपने मांगो को पहुंचाने के लिए महासमुंद जिला सहित और छत्तीसगढ़ प्रदेश के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की स्थापना कर राज्य सरकार के रजिस्टार एवम पंजीयक से पंजीयन करा कर संवैधानिक रूप से संगठन को संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 22 अगस्त को प्रदेश भर से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले शपथ लेंगे और इस शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुधा रात्रे और अन्य पदाधिकारी अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 22 दिसंबर की सुबह 10 बजे से होगी।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!