किसानप्रदेशप्रशासनिक

बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने बायोफर्टिलाइजर संयंत्र का किया निरीक्षण

खुले बाजार में लिक्विड बायोफर्टिलाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विक्रय-व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करने के दिए निर्देश

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अग्नि चंद्राकर ने बीज निगम द्वारा छोटे उरला अभनपुर में संचालित बायोफर्टिलाइजर संयंत्र का भ्रमण किया। उन्होंने संयंत्र द्वारा उत्पादित किये जाने वाले लिक्विड बायोफर्टिलाइजर के उत्पादन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

Agni chandrakar
अभनपुर में बायो फर्टिलाइजर संयंत्र का निरीक्षण करते छग बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर


बायोफर्टिलाइजर प्लांट की कार्य प्रणाली से संतुष्ट होते हुए उन्होंने संयंत्र के विस्तार किये जाने पर जोर दिया। इस संबंध में संयंत्र प्रभारी अखिलेश जैन एवं सहायक सूक्ष्म जीव वैज्ञानिक पुष्पांजलि साहू से विस्तारपूर्वक चर्चा की। श्री चंद्राकर एक प्रगतिशील कृषक भी हैं। वे बायोफर्टिलाइजर के प्रयोग से फसलों के उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि से पूर्णत: परिचित हैं। बायोफर्टिलाइजर के प्रयोग से कृषि के क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों पर से निर्भरता खत्म की जा सकती है, साथ ही रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव से भी बचा जा सकता है। इस दिशा में विशेष कार्य किये जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए खुले बाजार में लिक्विड बायोफर्टिलाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विक्रय-व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
बायोफर्टिलाइजर संयंत्र भ्रमण के दौरान निगम अध्यक्ष के साथ दिव्येश चंद्राकर, गोपीकृष्ण चंद्राकर आदि कृषक भी उपस्थित थे

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!