शिक्षा

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण प्राप्त रूपा पांडे का शिक्षकों ने किया अभिनंदन

महासमुंद।  शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण प्राप्त करने पर शिक्षिका रुपा पाण्डेय का प्राचार्य एवं विधालयीन शिक्षक शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा विधार्थियों के द्वारा अभिनंदन किया गया। उक्त अवसर पर प्राचार्य  अमी रुफस ने विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रेष्ठ शिक्षक वहीं होता है,जो अपने विधार्थियों को केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही न देवे बल्कि जीवन में सफल होने की कला सिखाते साथ ही एक श्रेष्ठ नागरिक होने का भी प्रशिक्षण देवें। परिवार के साथ साथ,समाज व देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगावें। श्रीमती रुपा को उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रुपा की उपलब्धि से विद्यालय भी गौरवान्वित हुआ है।रुपा पाण्डेय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया,। विद्यालय के बच्चों ने करतल ध्वनि से अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर प्रमोद कन्नौजे, गोसाई ताण्डेकर, अनिता दवे, कल्याणी सोनकर, नेहा दुबे, शिवा कोटेश्वरी, विकास यादव, हर्ष परमार, दिव्येश वाणी, आंकाक्षा जैन, आंकाक्षा भोई, डी बसंत साल, हेमलाल चक्रधारी, मधु साहू, मनीषा कन्नौजे, मिथिलेश शर्मा,राजीव तिवारी, रंजीत रूपरेला, रितुराज, रौनक अग्रवाल, सन्नी देव, शशबीर कौर,  सौम्या मिश्रा, रवि ठाकुर, प्रणीता शर्मा, सुरेश यादव, कृति थवाईत, योगिता ठाकुर, सुशांत सिंह, हीरालाल जोशी, प्रियंका पीटर, ओमप्रकाश देवांगन, सागर सर,आदि उपस्थित थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!