माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन कराने जुटेंगे किसान
शासकीय भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,सिंचाई विभाग की भूमि, काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, किसानों की भूमि, पर करणी कृपा का कब्जा

महासमुंद। अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के समस्त अवैधानिक कार्य,औद्योगिक प्रदूषण,माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन कराने,बलात रूप से शासकीय भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,सिंचाई विभाग की भूमि, काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, किसानों की भूमि,छसपा,किसान मोर्चा भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज 13 फरवरी को मुंगई माता मंदिर (बावनकेरा) में दोपहर 1 बजे से किसान भंडारा का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे उपस्थित थे। भंडारा उपरांत किसान 24 जनवरी को जिलाधीश महासमुंद को दिए गए प्रमाणित ज्ञापन पर कार्यवाही की जानकारी जबाब लेने 28 फरवरी को आंदोलनकारी किसानों का टैक्टर रैली जिलाधीश कार्यालय महासमुंद पहुंचेगा।आंदोलन को 3 वर्ष पूर्ण होने पर अवैध करणी कृपा कारखाना घिरेगा होगी तिथि होगी तय।राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे जी ने किया घोषणा। टैक्टर रैली का मुख्य मुद्दा जिलाधीश महासमुंद और प्रशासन अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के समस्त अवैधानिक कार्य,औद्योगिक प्रदूषण,माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन कराने,बलात रूप से शासकीय भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,सिंचाई विभाग की भूमि,काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, किसानों की भूमि,छसपा किसान मोर्चा भूमि को कब्जा मुक्त कराने पर जवाब क्यों नहीं दे रही है जवाब दो होगी मांग।भंडारा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर, बृजबिहारी साहू,अशोक कश्यप दशरथ सिन्हा,नाथूराम सिन्हा, हेमसागर पटेल,लीलाधर पटेल,करण साहू,रमेश साहू,जनकु साहू,तोशन सिन्हा,डेविड चंद्राकर,कुमार बरिहा, बोधन यादव,उदय चंद्राकर,धर्मेंद्र यादव,रामभजन नायक,पंचराम भास्कर,बिसरू ध्रुव,इंदल पटेल, डोमार ध्रुव,प्रहलाद ध्रुव,भारत खैरवार,अरविंद दीवान,ज्ञानसिंह बरिहा,खिलावन यादव,गेंदराम जांगड़े, दौलत ध्रुव,नरेश साहू,अमजद खान, किसन सिन्हा,राधेश्याम साहू, पोषण ढीढी,श्रीमती राधाबाई सिन्हा,टुकेश्वरी ध्रुव,रमशिला पटेल,श्याम बाई ध्रुव, कुमारी ध्रुव,थग़न सिन्हा,धनेश्वरी यादव,पुनाई पटेल,गणेशिया ध्रुव, कुमारी ध्रुव,थानी बरिहा,जया ढीढी, कल्याणी ढीढी सहित सैकड़ों किसान, महिला किसान,छात्र शामिल थे।