क्राइम

साढ़े 8 लाख रुपए के चोरी की गई सामान सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

महासमुन्द। पटेवा पुलिस ने 6 चोरों को गिरफ्तार कर आरोपियों से 8.50 लाख का सामान बरामद किया है। पटेवा पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 380 का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पटेवा पुलिस ने जानकारी दी है कि 25 मई को सुरेश प्रसाद त्यागी ने  शिकायत  पुलिस को शिकायत कर जानकारी दी कि   उनके काम करने वाले मजदूर एवं वाहन चालक द्वारा किराये के मकान में रखे बिजली सामानो को चोरी कर फ़रार हो गए है।  आवेदक की शिकायत पर थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 134 /2021 धारा 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने दो टीम बनाकर रवाना किया गया। पहला टीम निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर एवं सउनि तिलक सिंह ठाकुर, आरक्षक रामशरण पात्रे,  आशिष जांगडे,  हरिबंधु बारीक,  सद्दाम कुर्रे ग्राम बावनकेरा रवाना किया गया  ग्राम बावनकेरा पहुंच कर संदेही के घर दबिश देकर उनको हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। घटना के संबंध में पूछताछ पर आपरोपियो ने चोरी का अपराध करना स्वीकार किया।  आरोपियो के कथन के आधार पर सभी से चोरी के समान जप्त किया गया, साथ ही चोरी के समान को ले जाने वाले पीकअप वाहन CG 07 CA 1871को भी जप्त कर लिया गया है।  आरोपियों से पटेवा पुलिस ने 6.50 लाख बिजली का सामान व 2 लाख कीमत पिकअप वहान बरामद किया गया है। आरोपियों ने पुलिस के सामने चोरी करने का अपराध   स्वीकार किया है।
   गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम सागर यादव पिता ईश्वर यादव उम्र 24 साल, होरीलाल ध्रुव तिरीथ ध्रुव उम्र 20 साल, लेखराम साहू पिता टोपु साहू उम्र 19 साल  सभी साकिनान ग्राम बावनकेरा थाना पटेवा,  सुनील कुमार ध्रुव पिता तामेश्वर ध्रुव उम्र 22 साल, रमेश कौशिक पिता स्व0 खोरबाहरा कौशिक उम्र 52 साल, विजय कोल पिता नंदलाल कोल उम्र 30 साल  सभी साकिनान ग्राम नवापारा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर बताया है। समस्त विवेचना कार्यवाही    पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मेघा टेम्भुलकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि तिलक सिंह ठाकुर, प्रआर अशवंत मन्नाडे, आरक्षक रामशरण पात्रे, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक सुनील चन्द्रवंशी, देवराज दाहिया, आरक्षक रामबिलास साहू, आरक्षक आशिष जांगडे, हरिबंधु बारीक,  सद्दाम सूरज कुर्रे थाना पटेवा का महत्ववूर्ण योगदान रहा।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!