क्राइम

भूंसी-कनकी के आड़ में एक करोड़ 60 लाख के गांजा तस्करी का असफल प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

महासमुन्द-जिले के सिंघोडा थाना सरायपाली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयशर 1110 वाहन से अवैध गांजा तस्करी करने वाले महाराष्ट्र के अंतरराज्यीय तस्कर से 800 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देने धान की भूसी, कनकी के बोरियो मे बीच गांजा छुपा कर रखा रहा था।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सभी थाना चौकी प्रभारीयो को जिले में अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया है।

महासमुंद जिले के समस्त थाना चौकी क्षेत्रो मे राजकीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर बल तैनात कर अवैध गतिविधियो पर लगातार निगाह रखी जा रही है। 22 जुलाई को छत्तीसगढ उडिसा बार्डर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल थाना सिंघोडा में उडिसा की ओर से आने वाले वाहनो की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच उडिसा की ओर से आ रही एम एच पासिंग आयशर 1110 वाहन को रुकने का इशारा किया, वहां चालक ने पुलिस को देख कर वाहन को सरायपाली की ओर भगाना शुरू कर दिया। बार्डर पर तैनात जवानो ने चौकी प्रभारी सिंघोडा को सूचित कर स्टाफ के द्वारा उक्त वाहन को चौकी के सामने रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी वाहन चालक अपने वाहन को न रोककर सरायपाली की ओर तेजी से भागने लगा। हाईवे पेट्रोलिंग को सूचना वाहन का हुलिया बता कर ग्राम छुईपाली मे एन एच 53 रोड को ब्लाक किया गया। बावजूद इसके वाहन चालक रोड ब्लाक देखकर अपने वाहन को ग्राम खरखरी की ओर भगाता रहा।  जिसका पुलिस ने पीछा कर ग्राम खरखरी के पास वाहन को रोक कर चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शुभम साहू पिता रूपचन्द्र साहू उम्र 27 साल साकिन प्लाट नंबर 69 गोधानी रोड़ जिंगाबाई तकली गायत्री नगर सचिन लेआउट थाना मनकापुर जिला नागपुर हाल मुकाम कांति रोड उपलबाड़ी चुड़ा कम्पनी के पास थाना कपिल नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र। आरोपी ने पुलिस को अपने वाहन में धान भूसी कनकी बोरियो के नीचे गांजा परिवहन करना स्वीकार कर लिया। वाहन के पीछे डाला मे धान भूसी कनकी के बोरियो के नीचे 27 नग प्लास्टिक बोरियो मे भरा हुआ, 160 पैकेट में 8 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा पाया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई कर जेल भेज जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी से सिंघोडा पुलिस ने 800 किलोग्राम अवैध गांजा जिसकी कीमत एक करोड़ 60 लाख, घटना मे प्रयुक्त एक आयशर 1110 वाहन 5 लाख, मोबाइल बरामद दिया है। उक्त कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन मे थाना प्रभारी सिंघोडा उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू, प्रधान आरक्षक महेन्द्र साहू, आरक्षक श्रीकांत भोई, गुलोचन वर्मा, दिनेश जायसवाल, मनोहर साहू, रामचंद्र चंद्रवंशी, जैकी प्रधान, विजय चंद्राकर, दासरथी सिदार, महेन्द्र बरिहा, सरोज बारीक शामिल थे।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!