Saturday, 7 Mar 2026

स्कॉर्पियो से 4.4 करोड़ नगद बरामद, गुप्त खांचे में छिपाई गई थी रकम

खैरागढ़। खैरागढ़ पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से लगभग 4 करोड़ 4 लाख 50 हजार नगद बरामद किए हैं। यह रकम कार की सीट के नीचे बने गुप्त खांचे में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके पर ही वाहन और नकदी को जब्त कर लिया और मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

वाहन चेकिंग में हुआ खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ में एमसीपी प्वाइंट पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका। जांच के दौरान कार के सीट के नीचे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेम्बर से भारी मात्रा में नगद बरामद हुआ।

दो आरोपियों से पूछताछ

पुलिस ने वाहन में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान पारस पटेल (36 वर्ष), निवासी वडोदरा, गुजरात, अक्षय पटेल (30 वर्ष), निवासी पाटन, गुजरात दोनों से जब इस नकदी के बारे में पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

BNSS की धारा 106 के तहत जब्ती

कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने नकदी और वाहन को BNSS की धारा 106 के तहत जब्त किया है। बरामद रकम की गिनती और दस्तावेजीकरण गवाहों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ किया गया।

आयकर विभाग करेगा जांच

पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी है। विभाग अब इस रकम के स्रोत, संभावित लेन-देन और अवैध गतिविधियों से संबंध की जांच करेगा।

पुलिस की अपील

खैरागढ़ पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध और अवैध वित्तीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545