Thursday, 28 May 2026

मरीजों से मिलीं डॉ. एकता लंगेह, फल-जूस वितरित कर जाना हालचाल

महासमुंद। डॉ. एकता लंगेह के नेतृत्व में सोहम हॉस्पिटल  में मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा गया। इस दौरान मरीजों को फल, जूस एवं बिस्किट का वितरण किया गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

मुलाकात के दौरान डॉ. लंगेह ने कहा कि जीवन अनमोल है और निरोग रहना आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आती रहती हैं, ऐसे में लापरवाही न करते हुए चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार कराना आवश्यक है। उन्होंने मरीजों को डॉक्टरों की हिदायतों का पालन करने और आगे से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

इस अवसर पर डॉ. युगल एवं डॉ. सोमी चंद्राकर ने अस्पताल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि महिलाओं, बच्चों तथा सभी वर्गों के मरीजों को उनकी सुविधा के अनुरूप परामर्श और दवाइयों की पर्ची बनाकर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में तारिणी चंद्राकर, समाजसेवी मधु तिवारी, अर्चना शर्मा, भावना गांधी, तुषार चंद्राकर, आस्था वेलफेयर से जुड़े सदस्य तथा सोहम हॉस्पिटल के स्टाफ उपस्थित रहे।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!