
पिथौरा। जिले में अवैध गतिविधियों और जुए के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिथौरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सरईटार के जंगल में चल रही जुए की महफिल पर छापा मारकर 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिनांक 24/11/2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरईटार के जंगल में कुछ लोग एकत्रित होकर रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर रेड की।

रेड के दौरान पुलिस ने 9 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का हार-जीत का जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे व फड़ से कुल करीबन 1,51,900 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। जब्त मशरूके में नगदी रकम 6,900 रुपये, 09 नग मोबाइल फोन कीमती 45,000 रुपये, 04 नग मोटरसाइकिल कीमती करीबन 1,00,000 रुपये एवं 52 पत्ती ताश शामिल है।
इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला अजमानतीय होने से सभी आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी में महेन्द्र साहू (35) रानीसागर पारा पिथौरा, सागर यादव (23) मेमरा, कोमल पटेल (36), राजकुमार पटेल (26), विश्राम निषाद (32), हरकेश रवि (24), मनीष ध्रुव (18), कमल नारायण पटेल (24) व गंगाराम यादव (39) सभी साकिन लहरौद, थाना पिथौरा।


