क्राइम

अवैध रूप से बायो डिजाल बेचने वाले, दो पेट्रोल पम्प, कलेक्टर के आदेश से खाद्य विभाग ने किया शील

महासमुंद-कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर जिला खाद्य विभाग एवं इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड एवं भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बायो डीजल भंडारण एवं विक्रय करने वाले सीजी एग्रोटेक बायोफ्यूल प्रोपराइटर प्रशांत अग्रवाल एवं जय रामेश्वर फ्यूल बायो डीजल झलप प्रोपराइटर वेगडा आलाप कुमार के पम्पों की जाँच की गई। जाँच के समय मौके पर दोनों पम्प  के प्रोपराइटर एवं कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। खाद्य विभाग की जांच में यह मामला पकड़ में आने के बाद  दोनों पम्पों  को सील कर दिया गया है। अधिकारियों द्ने बताया कि संबंधित से मोबाईल से सम्पर्क करने पर दोनों ने  अन्यत्र स्थान पर होना बताया गया। दोना फर्म के द्वारा बॉयोडीजल पम्प के संचालन से सम्बंधित वैध कागजात मौके पर प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण दोनो पम्पों को सील किया गया एवं पम्प पर नोटिस चस्पा किया गया । नोटिस में कहा गया कि  स्वयं कलेक्टर खाद्य शाखा में सम्पूर्ण कागजात के साथ उपस्थित हो।   खाद्य शाखा महासमुन्द व इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड एवं भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों पम्पो को कोई वैध अनुमति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदाय नहीं की गई है।

Ravindra Vidani

सम्पादक रविन्द्र विदानी 7587293387, 9644806708

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!