Saturday, 7 Mar 2026

चोरी के शक में पिटाई से मौत? गांव ने 4 दिन तक छिपाई वारदात

महासमुंद। सिटी कोतवाली से महज 5 किलो मीटर दूर के ग्राम पतेरापाली में शनिवार को चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम मोहबा निवासी 50 वर्षीय कौशल सहिस के रूप में हुई है। उसका शव रविवार सुबह गांव के मुक्तिधाम के पास मिला।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे कुछ ग्रामीणों ने कौशल को रेलवे पटरी के पास जलाए गए केबल से तांबे का तार निकालते देखा। इस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, हाथ बांध दिए और सरपंच को सूचना दी। इसके बाद महावीर चौक पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

अगले दिन उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे और फॉरेंसिक जांच में अंदरूनी चोट से मौत की संभावना जताई गई है।

इस पूरे मामले को ग्रामीणों, सरपंच और कोटवार ने पुलिस से छिपाए रखा। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सरपंच हेमंत चंद्राकर ने किसी भी घटना की जानकारी से साफ इंकार कर दिया। ग्रामीण भी खामोश रहे, जबकि शनिवार सुबह चोर पकड़े जाने की बात पूरे गांव में फैली थी। टीम को मृतक की शर्ट और पैंट पर मिट्टी, खून और घसीटे जाने के निशान मिले हैं। शव के सिर के नीचे गीली मिट्टी और मुंह में पानी भरा मिला — संभवतः बचाने की कोशिश में पानी पिलाया गया होगा। टीम ने यह भी माना कि कौशल की मौत गंभीर चोटों और अंदरूनी रक्तस्राव से हुई होगी।

बहरहाल मामले में सिटी कोतवाली पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी पोस्ट मॉडम रिपोर्ट नहीं आई है, शरीर के बाहर कोई गंभीर चोट मृतक के शरीर में नहीं दिख रहा है। पूरे घटना की विवेचना के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545