Wednesday, 10 Jun 2026

मनरेगा को खत्म करने के आरोप पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। मनरेगा को लेकर सियासत गरमा गई है। जिला कांग्रेस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मनरेगा को कमजोर कर इसे पूरी तरह खत्म करने की साजिश की जा रही है। महासमुंद जिला कांग्रेस के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़, खरसिया विधायक उमेश पटेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर मनरेगा को खत्म करने का आरोप लगाया और कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है। “मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अगर इसे कमजोर किया गया तो लाखों मजदूरों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो जाएगा। हम इसकी कटौती और कथित बंद करने की साजिश का पुरजोर विरोध करते हैं।”

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!