महासमुंद। रसोईया संघ की चार सूत्रीय मांगों को लेकर 12 अगस्त को पटवारी कार्यालय के सामने होगा धरना प्रदर्शन। मध्याह्न भोजन रसोईया संघ ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, मांगे पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की दी हैं। चेतावनी
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मध्याह्न भोजन रसोईया महासंघ, महासमुंद ज़िला इकाई ने 12 अगस्त को एकदिवसीय धरना, रैली और प्रदर्शन की घोषणा की है। संघ द्वारा कलेक्टर महासमुंद को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि उनकी चार सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो जिलेभर के रसोईया कार्य बहिष्कार करेंगे।
संघ की प्रमुख मांगे: चुनावी वादे अनुसार 50% मानदेय वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू की जाए। पूर्णकालिक रसोईयों को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए। विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बंद होने की स्थिति में रसोईयों से अन्य कार्य न लिए जाएं। रसोईयों को ड्रेस कोड लागू कर वार्षिक ड्रेस प्रदान की जाए।
मालूम हो कि संघ की ओर से यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता, तो जिले की सभी शालाओं में मध्यान्ह भोजन योजना बाधित हो सकती है।
आंदोलन में भाग लेने वालों की अनुमानित संख्या कुल रसोईया 3694, संचालन समिति सदस्य 1817, अन्य महिला मितानिन व सहयोगी 1750 लोगों को जानकारी जिला प्रशासन को दी गई है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण होगा और प्रशासनिक अनुमति लेकर किया जाएगा।


