Friday, 29 May 2026

बोकरामुंडा शिविर में केशव ने की शिरकत

बागबाहरा। समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम बोकरामुंडा कला में दिव्यांगजनों के लिए एक दिवसीय विशाल शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन उप-स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रखा गया, जिसमें क्षेत्र के 340 दिव्यांगजन विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर उपस्थित रहे।

शिविर में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण, प्रमाण पत्र नवीनीकरण, नए प्रमाण पत्र निर्माण, तथा यूडीआईडी (विशेष पहचान कार्ड) के फॉर्म भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई। साथ ही सहायक उपकरणों के चिन्हांकन एवं मूल्यांकन भी किए गए। सेवा उपलब्धता का आंकड़ा, 184 पंजीयन, 55 प्रमाणीकरण, 7 प्रमाण पत्र नवीनीकरण, 15 सहायक उपकरण चिन्हांकन, 66 यूडीआईडी कार्ड निर्माण

नशामुक्ति अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में श्री चंद्राकर ने कहा कि “दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं, और शासन की सभी योजनाओं का लाभ उन्हें बिना किसी बाधा के मिलना चाहिए।” उन्होंने आयोजन को सराहते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीईओ एम.एल. मंडावी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. बड़ाई, जनपद सदस्य मनबाई मंगलू ठाकुर, जनपद सभापति तुलाराम ठाकुर, सरपंचगण, पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर न केवल सेवाएँ उपलब्ध कराने में सफल रहा, बल्कि सामाजिक संवेदना, जागरूकता और समावेशिता को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!