रायपुर। सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजय मेहरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश, संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर निर्धारित एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश, संभाग, जिला, ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर के सभी पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 7 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
शपथ ग्रहण समारोह के सुचारु संचालन हेतु विस्तारित आयोजन समिति और निगरानी समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम स्थल चयन सहित व्यवस्थाओं के लिए उपसमिति गठन की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी गई है। समारोह में कम से कम 10,000 सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ के शेष प्रदेश स्तरीय पदों पर मनोनयन किया गया। जिसमें प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती राधा रवि, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से धनंजय रात्रे, साथ ही दोनों प्रकोष्ठों की पदाधिकारियों की सूची शीघ्र जारी की जाएगी तथा लेटर पैड निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन अशोक लाल कुर्रे, नंदूराम राडेकर एवं बीबी राम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पूरे बैठक विवरण एवं निर्णयों की जानकारी सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी रवि विदानी द्वारा साझा की गई।


