बागबाहरा। जनपद पंचायत बागबाहरा के ग्राम पंचायत दारगांव में सावन के अंतिम दिन मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर ने नवनिर्मित रंगमंच का उद्घाटन एवं वार्ड नंबर 7 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 20 वर्षों से लंबित रंगमंच की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर दशकों से गौरा-गौरी पूजा, सुवा नृत्य, गणेशोत्सव, रामायण गान, नाचा-गम्मत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे हैं। अध्यक्ष ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति को संरक्षित रखने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें सरपंच उमा चंद्रहास यादव, उपसरपंच भीम ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर, पूर्व सरपंच रामजीलाल सिन्हा, कौशल नेताम, रिंकू चेतन चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश यादव सहित कई गणमान्य शामिल थे।


