Wednesday, 10 Jun 2026

जिला जेल महासमुंद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन पर्व

महासमुंद। जिला जेल महासमुंद में इस वर्ष रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार इस अवसर पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। जेल परिसर में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम चला, जिसमें जेल के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा।

कार्यक्रम के तहत कुल 135 बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों को राखी बांधी। इस दौरान चंदन, फूल और दीपक की व्यवस्था की गई थी। वहीं कुल 240 बहनों को जेल में प्रवेश की अनुमति दी गई, जिन्होंने अपने-अपने भाईयों को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

जिन बंदियों की बहनें राखी बांधने के लिए नहीं आ सकीं, उनके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। ऐसे बंदियों को ‘प्रिजन कॉलिंग’ के माध्यम से उनकी बहनों से बातचीत कराई गई, जिससे वे इस पावन पर्व की भावनाओं से जुड़ सके।

जेल प्रशासन ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान स्नेह और भाईचारे का माहौल रहा। बहनों और कैदी भाइयों की आंखों में खुशी और भावुकता दोनों ही देखने को मिलीं। कार्यक्रम को चारों ओर से सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया।

जिला जेल अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, इस तरह के आयोजन न केवल त्योहार की परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि कैदियों के मनोबल को भी बढ़ाते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़े रहने का अवसर प्रदान करते हैं।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!