बागबाहरा। छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बागबाहरा में श्रद्धा, एकजुटता और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मां चंडी मंदिर में दर्शन कर छत्तीसगढ़ की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के सुख, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान बागबाहरा की नवपदस्थ सीडीपीओ श्रीमती मनीषा साहू का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। संघ की ओर से उनसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हित में सहयोगात्मक कार्य करने की अपेक्षा भी जताई गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुधा रात्रे, महासमुंद जिला अध्यक्ष श्रीमती सुलेखा शर्मा हाजरा खान पूर्णिमा ठाकुर सहित प्रदेश व जिले के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में बागबाहरा पहुंचे थे।
प्रदेश अध्यक्ष सुधा रात्रे ने कहा कि “बीते एक वर्ष में संगठन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के हक, अधिकार और सम्मान के लिए मजबूत आवाज उठाई है। आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ प्रदेश भर में कार्य करेगा।” कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता को और सशक्त बनाने तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
यह आयोजन संगठन की एकता, सामाजिक चेतना और सेवा भावना का सशक्त संदेश देता नजर आया। बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष भारती ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्य स्थल में ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की अपील की। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जया ठाकुर कुमारी साहू बेना राव पवित्रा उषा चौहान प्रतिभा चौहान यशोदा चौहान सीमा साहू रेखा साहू लक्ष्मी सिन्हा मीना यादव सीता हरपाल गमला यादव लुकेश्वरी जगत पांचों उपस्थित रहे


