Saturday, 7 Mar 2026

पटेवा थाना क्षेत्र में पिता ने बेटे की की हत्या, पारिवारिक विवाद में बांस के डंडे से की मारपीट

महासमुंद। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोगल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने अपने 25 वर्षीय बेटे की बांस के डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच में हत्या का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रेम प्रकाश टंडन (पिता गंगाराम टंडन, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम लखनपुर, हाल पता गोगल) दिनांक 02 मार्च 2026 की रात्रि करीब 10 बजे अपने पिता के बुलावे पर मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। वे अपने पिता गंगाराम टंडन(उम्र 51 वर्ष, पिता स्व. भागीरथी टंडन, निवासी ग्राम लखनपुर, हाल पता गोगल) की ईंट भट्ठा (ऐश ब्रिक फैक्ट्री) पर गए थे।

यहां पारिवारिक विवाद के कारण पिता-पुत्र के बीच तीखी बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आए गंगाराम टंडन ने बांस के डंडे से प्रेम प्रकाश पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित पिता ने शव को घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया।

मृतक की पत्नी अंजलि टंडन ने 3 मार्च 2026 को थाना पटेवा पहुंचकर गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने परिजनों से गहन पूछताछ की, जिसमें हत्या का राज खुल गया। थाना पटेवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और मर्ग एवं हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी गंगाराम टंडन को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम और अन्य वैधानिक कार्यवाही जारी है। प्रकरण की गहन विवेचना की जा रही है। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते पारिवारिक विवादों और छोटी-छोटी बातों पर हिंसा की ओर मुड़ने की ओर इशारा करती है।

 

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545