Wednesday, 10 Jun 2026

ख़बर का असर_आखिरकार मार्केटिंग वाला शिक्षक हुआ निलंबित

महासमुंद। जिले के सरायपाली ब्लॉक के नवागढ़ स्कूल के शिक्षा को ऑनलाइन मार्केटिंग करने की खबर महासमुंद टाइम्स में प्रकाशित होने के बाद आखिरकार आज निलंबित कर दिया गया है।  शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर ऑनलाइन मार्केटिंग करने वाले शासकीय शिक्षक पर आखिरकार शिक्षा विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी है।

ज्ञात हो कि सरायपाली के नवागढ़ स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रूपानंद पटेल का ASR ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे सेमिनार लेकर प्रोडक्ट्स का प्रमोशन कर रहे थे और 50 हजार रुपए की खरीदी पर राजस्थान टूर का ऑफर दे रहे थे। यह कार्य सीधे तौर पर राज्य शासन के आदेश और शिक्षा विभाग के नियमों का उल्लंघन था।

शुरुआत में विभाग ने केवल कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन हमारे महासमुंद टाइम्स में ख़बर सामने आने और मामले को उजागर करने के बाद शिक्षा विभाग को सख्ती दिखानी पड़ी। नतीजतन, रूपानंद पटेल को निलंबित कर दिया गया है।

इस कार्रवाई से जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने स्पष्ट संदेश दिया या है कि शासन के आदेशों की अनदेखी करने वाले लापरवाह शिक्षकों पर अब कोई रियायत नहीं होगी।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!