Thursday, 28 May 2026

बिग ब्रेकिंग_केसीजी पुलिस ने पार्सल बम साज़िश का भंडाफोड़ किया

स्पीकर में छिपा 2 किलो आईईडी बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार; विस्फोटक आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश

खैरागढ़–छुईखदान–गंडई। केसीजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्सल बम साज़िश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक ब्रांड न्यू स्पीकर में छिपाया गया 2 किलो का आईईडी बरामद किया और कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में यह मामला हत्या की साजिश के साथ-साथ अवैध विस्फोटक आपूर्ति नेटवर्क से जुड़ा पाया गया।

गंडई क्षेत्र में एक दुकान पर संदिग्ध गिफ्ट पैक्ड पार्सल पहुँचा, जिस पर फर्जी इंडिया पोस्ट का लोगो और पता अंकित था। पार्सल मानपुर (थाना गंडई) निवासी अफसार खान के नाम से आया था। प्राप्तकर्ता को संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। बम स्क्वॉड की मदद से जांच में सामने आया कि स्पीकर के भीतर जेलाटिन स्टिक और डिटोनेटर से तैयार IED फिट किया गया था। तकनीकी परीक्षण में पुष्टि हुई कि जैसे ही स्पीकर को बिजली से जोड़ा जाता, विस्फोट हो जाता।

पुलिस को आरोपियों ने बताया किविनय वर्मा ने ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखकर यह आईईडी तैयार किया। षड्यंत्र का मकसद अफसार खान की हत्या करना था। विस्फोटक सामग्री दुर्ग जिले की एक पत्थर खदान से अवैध रूप से siphon कर लाई गई थी।

नेटवर्क में फाइनेंस, सप्लाई, लोगो प्रिंटिंग और डिलीवरी करने वाले लोग शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपी में_1. विनय वर्मा (20) – आईईडी बनाने वाला, निवासी कुसमी (KCG) 2. परमेंश्वर वर्मा (25) – फाइनेंस करने वाला, निवासी चीचा (दुर्ग) 3. गोपाल वर्मा (22) – डिलीवरी में मददगार, निवासी कुसमी (KCG) 4. घासीराम वर्मा (46) – विस्फोटक पहुँचाने वाला, निवासी केसला (KCG) 5. दिलीप धिमर (38) – सप्लायर, निवासी मात्रा (दुर्ग) 6. गोपाल खेलवार – सप्लायर, निवासी पथरिया (दुर्ग) 7. खिलेश वर्मा (19) – फर्जी लोगो बनाने वाला, निवासी बाजार अतरिया (KCG)

बरामद सामग्री में 2 किलो आईईडी स्पीकर में छिपा हुआ, 60 जेलाटिन स्टिक, 2 डिटोनेटर

फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो और पता लिखी सामग्री

पुलिस ने मामला FIR क्रमांक 277/2025 थाना गंडई में दर्ज किया है। सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, अवैध विस्फोटक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से न केवल एक नियोजित हत्या टली, बल्कि क्षेत्र में अवैध विस्फोटक आपूर्ति श्रृंखला का भी बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!