Saturday, 7 Mar 2026

दारगांव में ४ लाख की लागत से बनेगा आधुनिक सामुदायिक भवन

बागबाहरा (महासमुंद)। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दारगांव में लंबे समय से प्रतीक्षित सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य रविवार को विधिवत शुरू हो गया। लगभग ४ लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन का भूमि पूजन छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव एवं वर्तमान खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य एवं बागबाहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से भूमि पूजन से हुआ। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती उमा चंद्रहास यादव, उपसरपंच भीम सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं आकर्षक हिस्सा रहा मितानिन बहनों का सम्मान। अतिथियों ने मितानिनों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने इसे मितानिनों के अथक परिश्रम व ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान की सच्ची पहचान बताया।

मुख्य अतिथि विधायक द्वारकाधीश यादव ने कहा, “दारगांव वासियों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। यह सामुदायिक भवन गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा। खल्लारी क्षेत्र के हर गांव के सर्वांगीण विकास के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।”

गौरतलब है कि कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए जनपद अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर ने कहा, “यह भवन गांव की सामाजिक संरचना को मजबूत करेगा। अब विवाह, बैठकें एवं अन्य आयोजन सुरक्षित व व्यवस्थित स्थान पर हो सकेंगे। मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है।”

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच कौशल नेताम, पोखन ठाकुर, शिव साहू, चंद्रहास यादव, सेतराम ठाकुर, सिदार सिंह ठाकुर, भानु राम ठाकुर, कुमार सिंह ठाकुर, अवधराम, बेगरहा ठाकुर, कुलजन ठाकुर, रामसाईं ठाकुर, रामसिंह निषाद, संतोषी सेन, उन्तीस ठाकुर, माहेश्वरी ठाकुर, सुखमणि सेन, गणेशिया निषाद, मंटोरा बाई सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545