Saturday, 7 Mar 2026

बागडे फिर बनीं अध्यक्ष, जीवन लाल सूर्यवंशी कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए

भिलाई। सेक्टर-6 स्थित बुद्ध विहार में दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत तथागत गौतम बुद्ध एवं भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुई।

राष्ट्रीय ट्रस्टी आयु. एस.आर. कांडे, राष्ट्रीय ट्रस्टी आयु. अलका बोरकर, राष्ट्रीय संगठक आयु. सी.एल. महेशवरी, प्रदेश अध्यक्ष आयु. भोजराज गौरखेडे, प्रदेश उपाध्यक्ष आयु. संजय शेंद्रे, आयु. प्रज्ञा कांडे, आयु. सुरेन्द्र वैद्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष आयु. निलकंठ सिंघाड़े, प्रदेश सचिव आयु. राजेश वंजारी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य आयु. महेंद्र वाघमारे सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में बुद्ध विहार सेक्टर-6 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी (अगले 3 वर्ष के लिए) अध्यक्ष : वर्षा बागडे, कार्यकारी अध्यक्ष : जीवन लाल सूर्यवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष : के.के. चौहान,महासचिव : सुधेश कुमार रामटेके, कोषाध्यक्ष : उषा मेश्राम,नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक में शारदा मेश्राम, लता मेश्राम, नलिनी चिचखेडे, सुजाता चौहान, निर्मला गजभिए, दुर्गा रामटेके, संध्या रामटेके, प्रियल रामटेके, शारदा चांदेकर, अमित गजभिए, सुभाष गजभिए, रमन गजभिए, अरुण वैद्य, युवराज गजभिए, राहुल चौरे, योगेश सहारे, सत्यम गजभिए सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  बैठक का संचालन महासचिव सुधेश कुमार रामटेके ने किया तथा धन्यवाद एवं समापन अध्यक्ष वर्षा बागडे ने किया। उपरोक्त जानकारी प्रदेश सचिव राजेश वंजारी ने दी।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545