Saturday, 7 Mar 2026

ब्रेकिंग : नशे में धुत उपद्रवियों का तांडव, पुलिस पार्टी पर धारदार हथियार से हमला

महासमुंद। जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। बीती रात लगभग 9 बजे सिटी कोतवाली क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत खरोरा में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने सुनियोजित ढंग से हमला कर दिया। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की गई, हथियार से लेश उपद्रवी तत्वों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटने की बात कही जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यक्रम के दौरान कुछ असामाजिक तत्व नशे की हालत में जमकर हंगामा कर रहे थे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जब उन्हें समझाने और रोकने का प्रयास किया, तो उपद्रवी तत्व उग्र हो गए और पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस द्वारा सिटी कोतवाली को जानकारी दी गई, जिसके बाद तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। देर रात तक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि अतिरिक्त बल की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया।

पुलिस ने इस गंभीर घटना को कानून व्यवस्था पर सीधा हमला मानते हुए कुछ उपद्रवी तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बीती रात ही घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दे दी गई थी, जिन्होंने पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए रखी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना में कितने पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कितने उपद्रवी तत्वों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने में जुटी पुलिस पर हमला करना कितना गंभीर अपराध है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545