महासमुंद। ब्लॉक के ग्राम भांवा में आज ग्रामीणों ने शिक्षक की मांग को लेकर शासकीय प्राथमिक शाला भांवा में ताला बंदी कर दी। ग्रामीण स्कूल परिसर में बैठकर आंदोलन पर डटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान में विद्यालय में केवल प्रधान पाठिका श्रीमती वासना साहू ही शिक्षण कार्य संभाल रही हैं। जबकि सहायक शिक्षिका कुमारी ललिता ढालेन दिनांक 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक अवैतनिक अवकाश पर हैं।
एकमात्र शिक्षक द्वारा पाँच कक्षाओं का संचालन करना कठिन हो गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक शिक्षक की व्यवस्था नहीं होती, स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा।


