Saturday, 7 Mar 2026

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न – नई ऊर्जावान टीम को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज (पंजी. क्र. -122202317944)  की प्रदेश स्तरीय आमसभा दिनांक 2 नवम्बर, रविवार को गुरु घासीदास प्लाज़ा, आमापारा चौक रायपुर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के प्रमुख, माताएं, बहनें और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा में सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इंजीनियर विजय मेहरा को सर्वसम्मति से पुनः चुना गया, जबकि अशोक लाल कुर्रे, मनोज सेवतकर एवं बसंत जोशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश संयोजक के.एल. चौधरी, रामबहोरन लास्कर और तरुण बिजौर बनाए गए।

प्रदेश महासचिव खेमराज बाकरे, सचिव नंदूराम राडेकर, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र लाल चंचल, और प्रवक्ता बाल भगवान राम नियुक्त किए गए।महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राधा रवि बनाई गईं। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्रीमती रत्ना रौतिया, विश्वासा राडेकर, नारंगी मेहरा और सुनीता देवी चंचल को जिम्मेदारी दी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती उर्वशी पालेकर, विमला सोनवानी, कृष्णा देवी लहरे, मुन्नी भारतद्वाज और सुभद्रा चौधरी को मनोनीत किया गया।

युवा प्रकोष्ठ की कमान धनंजय रात्रे को सौंपी गई। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नरेन्द्र रौतिया, प्रीति रोहिदास और लक्ष्मीनारायण को नियुक्त किया गया। प्रदेश सचिव के रूप में चंद्रकांत विधानी, जबकि उपाध्यक्षों में रविन्द्र रवि (बलरामपुर), गोपाल रौतिया, सूरज पठारे, मनोज मोहबे, दिनेश जोशी और रबेल राडेकर शामिल हैं।

संगठन की दिशा तय करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले संरक्षक मंडल में ध्रुव कुमार मिर्धा, प्रकाश महोबिया, वासुदेव कोठारी, केदार कोरे, एम.के. जगने और डॉ. एच.के.एस. गजेन्द्र शामिल हैं।

इसके साथ ही संगठन के विभिन्न विभागों — विधिक, सांस्कृतिक, गुरुप्रचारक एवं प्रचार-प्रसार शाखाओं में भी कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यकारिणी समाज को एकता, शिक्षा, समानता और सम्मान की दिशा में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष विजय मेहरा ने सभी को बधाई देते हुए कहा “यह कार्यकारिणी समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनेगी और गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलकर छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता की नई मिसाल कायम करेगी।”

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545