Saturday, 7 Mar 2026

छत्तीसगढ़ महतारी का घोर अपमान, कंपनी, पुलिस और जिला प्रशासन का खुला षड्यंत्र – अनिल दुबे

रायपुर। महासमुंद में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पुलिस ने छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। मामला तुमगांव इलाके का है, जहां करणी कृपा कंपनी के पास छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। कंपनी के एक कर्मचारी ने इसकी शिकायत तुमगांव थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने मामले का विरोध करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती में ही छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने की सुपारी ली गई है। केवल 60 फीट जमीन में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को एसडीओपी, तहसीलदार और करणी कृपा कंपनी के सैकड़ों गार्ड के दबाव में हटाया गया।

उन्होंने कहा कि एफआईआर में सराईपाली जाने वाले रास्ते यानी नेशनल हाईवे 53 पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं है। जिस जगह पर प्रतिमा को स्थापित किया जा रहा था, वह करणी कृपा कंपनी का अवैध रास्ता है। कंपनी ने पैसे देकर पुलिस और जिला प्रशासन से यह फर्जी एफआईआर दर्ज करवाई है। कंपनी के दबाव में किसानों को पुलिस थाना ले जाया गया और महिलाओं को वापस लाकर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी का नक्शा भी पास नहीं है और अवैध रूप से इसका संचालन किया जा रहा है। इसके विरोध में महासमुंद के लोहिया चौक में 3 दिसंबर को शाम 4 बजे व्यापारी वर्ग और आमजनों की एक बड़ी बैठक होगी, जिसमें  अनिल दुबे शामिल होंगे।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545